Azamgarh news :नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना रौनापार पर वादी आकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 05.03.2026 की रात्रि में वादी की नाबालिग पुत्री को अभियुक्त मंजीत पाण्डेय पुत्र दिनेश पाण्डेय निवासी ग्राम लखमी रोहुवार (पाण्डेय का पूरा) थाना रौनापार जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 19 वर्ष द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रौनापार पर दिनांक 07.03.2026 को मु0अ0सं0 50/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम अभियुक्त मंजीत पाण्डेय पुत्र दिनेश पाण्डेय निवासी ग्राम लखमी रोहुवार (पाण्डेय का पूरा) थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के विरुद्घ पंजीकृत किया गया ।
दिनांक 19.03.2026 को उ0नि0 विवेक सिंह मय हमराह टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मंजीत पाण्डेय पुत्र दिनेश पाण्डेय निवासी ग्राम लखमी रोहुवार (पाण्डेय का पूरा) थाना रौनापार जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 19 वर्ष को लालघाट पुलिया के पास से समय करीब 22:30 बजे गिरफ्तार किया गया । अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button