Azamgarh News; ₹25 हजार का इनामिया शूटर गिरफ्तार, कंधरापुर पुलिस की बड़ी सफलता, फायरिंग कांड का खुलासा

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कंधरापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित ₹25 हजार के इनामिया अभियुक्त को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सक्रिय हुई टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त देवखरी अंडरपास के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इलाके की घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि मुख्य अभियुक्त अभय सिंह को पुलिस ने धर दबोचा।
पूछताछ में अभियुक्त ने 09 जनवरी 2026 की रात बिजौरा गांव में हुई फायरिंग की घटना को स्वीकार किया। उसने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते वह अपने साथी के साथ सर्वशक्ति पांडेय उर्फ श्याम पांडेय के घर पहुंचा था। पहले दोनों ने ईंट-पत्थर फेंककर माहौल बनाया और जैसे ही पीड़ित बाहर निकला, उस पर जानलेवा फायर कर दिया। हालांकि गोली सिर के पास से गुजर गई और पीड़ित बाल-बाल बच गया।
घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। आखिरकार कंधरापुर पुलिस की सक्रियता और रणनीति के चलते मुख्य आरोपी को पकड़ लिया गया।
पुलिस के अनुसार, इस मामही में शामिल दूसरा आरोपी यश पांडेय उर्फ आदित्य अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अभय सिंह पुत्र स्व0 हरगोविन्द सिंह, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी ग्राम बिजौरा, थाना कंधरापुर, जनपद आजमगढ़
एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर (आला जुर्म)
एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर (तमंचे की नाल में फंसा हुआ)
मु0अ0सं0 11/2026 धारा 109/352/351(3) BNS व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कंधरापुर
अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति का स्पष्ट संकेत मिलता है।
उ0नि0 नरेन्द्र विक्रम सिंह, उ0नि0 अमित कुमार पाल, हे0का0 राकेश कुमार तिवारी, का0 आकाश गोड़, का0 राहुल सिंह (साइबर सेल) सहित थाना कंधरापुर की टीम ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button