Azamgarh News: लेखपाल की संदिग्ध मौत का एफ आई आर दर्ज न होने पर लेखपाल संघ ने आंदोलन का पत्र उपजिलाधिकारी निजामाबाद को सौंपा।

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद आजमगढ़। राजस्व विभाग में कार्यरतलेखपाल ललितमान निवासी ग्राम भभौकरा पोस्ट धौरा तहसील व थाना जेवर जनपद गौतमबुद्ध नगर जो वर्तमान में तहसील लालगंज जनपद आजमगढ़ में कार्यरत थे की दिनांक 11/3/2026 को उनके निवास स्थान मार्टिनगंज थाना दीदारगंज पर अत्यंत संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु हो गई।उक्त प्रकरण में मृतक के परिजनों द्वारा दिनांक 12/3/2026 को तहरीर दी जा चुकी है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी संलग्न है इसके बावजूद अब तक संबंधित थाना द्वारा एफ आई आर दर्ज नहीं की गई है जिससे समस्त लेखपालों में रोष व्याप्त है।समस्त लेखपाल संघ ने बैठक कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मांग किया कि अगर एफ आई आर कर निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच प्रारंभ नहीं की गई और दोषियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित नहीं की गई तो लेखपाल संघ बाध्य होकर चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ करेगा।जिसके अंतर्गत दिनांक 23/3/2026 को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान काली पट्टी बांधकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा कि तत्काल प्राथमिकी दर्ज नहीं होती है तो लेखपाल संघ आजमगढ़ के सभी तहसीलों की कार्यकारिणी जिले के सभी लेखपालों के साथ दिनांक ,28/3/2026 को थाना समाधान दिवस पर थाना दीदारगंज पर उपस्थित होकर कार्य से विरत होकर मुकदमा दर्ज होने व थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करने तक अनवरत धरनागत रहेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन व जनपद पुलिस की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button