Azamgarh News: तुलसीपुर में 30 वर्षों से चली आ रही रामायण पाठ परंपरा, 21मई से 108 कुंडीय महायज्ञ की घोषणा

 

तुलसीपुर में 30 वर्षों से चली आ रही रामायण पाठ परंपरा, 21मई से 108 कुंडीय महायज्ञ की घोषणा

जहानागंज, आजमगढ़।
नगर पंचायत जहानागंज बाजार क्षेत्र के अंतर्गत तुलसीपुर गांव स्थित ब्रह्म बाबा के पवित्र स्थान पर 21 मार्च से नवाचार रामायण पाठ का भव्य शुभारंभ किया गया है। यह पाठ संगीतात्मक शैली में रवि एवं उनकी टीम के सहयोग से संपन्न हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, वहीं विशेष अवसरों पर भी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जा रहा है। रविवार को आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
यह 30 वर्षों की परंपरा का इतिहास बताते हुए आयोजक अमर शहीद के.के. सिंह पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विजय कुमार सिंह उर्फ भक्कू ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन पिछले लगभग 30 वर्षों से निरंतर चला आ रहा है। इसकी शुरुआत स्वर्गीय रामबदन सिंह द्वारा की गई थी, जिन्होंने ब्रह्म बाबा से पुत्र प्राप्ति की मन्नत मांगी थी। मन्नत पूर्ण होने के बाद उन्होंने यहां नियमित पूजा-पाठ प्रारंभ कराया।
इसके बाद गांव के ही निवासी, मानस वक्ता के रूप में प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. मंगला सिंह पेशे से चिकित्सक ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया। उन्होंने नवरात्रि के दोनों पर्वों पर नियमित रूप से पूजा-पाठ और भागवत कथा का आयोजन कराया तथा ब्रह्म बाबा के स्थान पर एक विशाल हाल यज्ञशाला का निर्माण भी कराया, जिसका उद्घाटन उस समय की मंत्री सदैव ज्योति निरंजन जी द्वारा किया गया था। अधूरी इच्छा अब होगी पूर्ण डॉ. मंगला सिंह की इच्छा थी कि इस स्थल पर एक भव्य यज्ञ के साथ यज्ञशाला का उद्घाटन किया जाए, लेकिन उनके निधन के कारण यह संभव नहीं हो सका। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।
अब उनकी इसी इच्छा को साकार करने का बीड़ा उठाते हुए सेना से सेवानिवृत्त एवं वर्तमान आयोजक विजय कुमार सिंह भक्कू ग्रामीणों के सहयोग से इस धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 21मई2026 में 108 कुंडीय महायज्ञ का ऐलान किया रविवार को प्रसाद वितरण के दौरान आयोजक ने घोषणा की कि वर्ष 21 भी से ब्रह्म बाबा के स्थान पर “हनुमंत महायज्ञ एवं भागवत कथा” के अंतर्गत 108 कुंडीय महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा।
यह महायज्ञ मथुरा-वृंदावन से पधारने वाले श्री श्री 1008 श्री चित्रा प्रकाशानंद गिरि जी महाराज के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न होगा, जो स्वर्गीय डॉ. मंगला सिंह के गुरु भी रहे हैं।
इस घोषणा के बाद पूरे गांव सहित क्षेत्र में उत्साह का माहौल व्याप्त हो गया है।गणमान्य लोगों की उपस्थितिइस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से:पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादुर चौबे, भाजपा नेता रामदर्शन यादव, डॉ. आलोक कुमार पांडेय, विजय बहादुर सिंह, गुड्डू सिंह, बोहना, भूपेंद्र मिश्रा, कपिल मौर्य, अरविंद चौहान, जेपी यादव, पिंटू सिंह, आशुतोष सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button