AZAMGARH News:गौ तस्कर हुए सक्रिय चार गायों के गौकशी का मामला आया सामने
Cow smugglers became active, case of cow slaughter of four cows came to light

मेंहनगर /आजमगढ़:मेंहनाजपुर थाना अंतर्गत ग्राम सभा झिंझपुर सरैया में बीती रात को गौ तस्करों ने चार गायों को गांव के सिवान में काट दिया, इस बात की जानकारी ग्रामीणों को तब हुई जब ग्रामीण सुबह में शौच के लिए निकले थे तो गांव के बाहर सिवान में कटे हुए गायों के अवशेष भाग देखने को मिला यह देखते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष मेहनाजपुर को दिया थाना अध्यक्ष मेहनाजपुर मौके पर पहुंचकर कटी हुई गायों को दफनवाए वही उपस्थित ग्रामीणों का कहना है कि इंस्पेक्टर महोदय द्वारा एक ही कटी हुई गाय को बताया गया तथा मौके पर उपस्थित लोगों के मोबाइल से वीडियो और फोटो डिलीट कराया गया इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है आए दिन इस प्रकार की घटनाएं हो रही है विगत कुछ दिनों पहले उसी क्षेत्र में ग्रामीणों ने पिकअप से लदे हुए पशुओं समेत गौ तस्करों को पकड़ा था अब देखना यह है कि इस मामले में मेहनाजपुर थाना अध्यक्ष द्वारा कितनी जल्द गौ तस्करों को दबोच लिया जाता है।



