Azamgarh News: श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजी गई मां काली*

लालगंज आजमगढ़
नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजी गई मां काली। नवरात्रि के सातवें दिन मां काल रात्रि की उपासना का विशेष महत्व होता है। इस दिन साधक का मन सहस्रार चक्र में स्थित होता है। काल रात्रि भयंकरी होते हुए भी शुभंकरी हैं। पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा ने कहा कि मां अपने भक्तों को अभय प्रदान करती हैं। मां काल रात्रि की कृपा से व्यक्ति को जल भय, शत्रु भय,अग्नि भय,रोग भय आदि समस्त आपदाओं से मुक्ति मिल जाती है। इस पर्व पर लोग श्रद्धा और विश्वास के साथ मां काली मंदिर तिलखरा पर आतेहैं। ऐसी मान्यता है कि मां काली अपने भक्तों की सारी इच्छाएं पूरी करती हैं। मां काली मंदिर तिलखरा पर हवन पूजन के बाद आरती हुई जिसमें बहुत बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह, पूर्व प्रधान अरुण कुमार सिंह, रामाश्रय सिंह उर्फ लल्ली सिंह, भानू पाठक,ओंकार सिंह, सोनू कश्यप, अभिषेक सिंह,संजय कश्यप आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button