Azamgarh News: शुभम कार वॉशिंग एवं इंश्योरेंस क्लेम सेंटर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राजभर ने फीता काट कर किया

अबुल कैश की रिपोर्ट

आजमगढ़।निजामाबाद तहसील अंतर्गत फरिहां आजमगढ़ रोड पर स्थित शुभम कार वॉशिंग एवं इंश्योरेंस क्लेम सेंटर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विनोद कुमार राजभर जी ने फीता काटकर किया। माननीय जिलाध्यक्ष श्री विनोद कुमार राजभर ने बताया कि फरिहा में इंश्योरेंस क्लेम केंद्र होने की वजह से आसपास के लोगों को अब जिले पर नहीं जाना होगा लोगों को सारी सुविधाएं अपने नजदीकी बाजार में ही एक छत के नीचे ही सारी सुविधाएं मुहैया हो जाएगी। शुभम कार वॉशिंग एवं इंश्योरेंस क्लेम सेंटर के मालिक लाल बहादुर मौर्य ने बताया कि यहां के लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए अपने बाजार से 20 किलोमीटर दूर शहर जाना पड़ता था जिसको लेकर के मेरे मन में इन चीजों के लिए उत्सुकता जागी जिसको लेकर मैने संकल्प लिया कि अब यह सब सुविधा मैं अपने नजदीकी बाजार में स्वयं उपलब्ध कराऊंगा। जिसको लेकर के आज मैंने अपने इंश्योरेंस क्लेम सेंटर का शुभारंभ किया । जिसको लेकर मुझे अपार खुशी महसूस हो रही है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर के अलावा समीउल्लाह शेख मखदुमपुर, अरविन्द यादव महाप्रधान प्रत्याशी आंवक, अबुल कैश फैजी, लाल बहादुर मौर्य,साहब लाल मौर्य,दीपक यादव सहित सैकड़ो की तादाद में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button