Azamgarh news :नाबालिग से छेड़छाड़ करने का आरोपी देवरिया मोड़ से गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ करने का आरोपी देवरिया मोड़ से गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना मेंहनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
थाना मेंहनगर क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसकी नाबालिग पुत्री (उम्र लगभग 13 वर्ष) के साथ विपक्षी श्रीकान्त यादव पुत्र करिया यादव निवासी देवरिया थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 15.03.2026 को गलत नियत से शारीरिक छेड़खानी की गयी।
इस संबंध में थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 102/26 धारा 75 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गयी। साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट में घटोत्तरी करते हुए धारा 9/10 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत दिनांक 02.04.2026 को उ0नि0 आदिल खान मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त श्रीकान्त यादव को समय लगभग 10:55 बजे देवरिया मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button