Azamgarh News: अधिवक्ता जितेंद्र हरि पांडे को साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्य के लिए नेपाल की केंद्रीय समिति ने किया सम्मानित

अधिवक्ता जितेंद्र हरि पांडे को साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्य के लिए नेपाल की केंद्रीय समिति ने किया सम्मानित

आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र अन्तर्गत कयामुद्दीन पट्टी उर्फ परसहा गांव निवासी पेशे से अधिवक्ता जितेंद्र हरि पाण्डेय को साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्य के लिए प्रगतिशील लेखक संघ नेपाल की केंद्रीय समिति ने शुक्रवार को नेपाल में किया सम्मानित।नेपाल देश के महेंद्र नगर स्थित दोधारा चांदनी,कंचनपुर के नगर पालिका हॉल में प्रगतिशील लेखक संघ नेपाल केंद्रीय इकाई द्वारा 3 अप्रैल 2026 को अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इसमें भारत से सात साहित्यिक और सांस्कृतिकर्मियों ने भाग लिया।जहां विभिन्न सत्रों में साहित्य,संस्कृति और सामाजिक सरोकारों पर सार्थक चर्चा हुई।आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील स्थित एक छोटे से गांव कयामुद्दीन उर्फ परसहा निवासी और पेशे से अधिवक्ता एवं भारतीय सांस्कृतिक सहयोग एवं मैत्री संघ (इसकफ) के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र हरि पाण्डेय के लिए यह अवसर भावुक और गौरवपूर्ण रहा।क्योंकि यह उनके जीवन की पहली विदेश यात्रा थी।भारत के एक छोटे से गांव कयामुद्दीन पट्टी उर्फ परसहां से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना और साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना उनके लिए प्रेरणादायक उपलब्धि मानी जा रही है ।सम्मान प्राप्त करने के बाद पाण्डेय ने कहा कि नेपाल की धरती पर मिला यह सम्मान उनके लिए अविस्मरणीय है।उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मेरा सम्मान नहीं है,बल्कि सदियों से भारत और नेपाल के बीच चले आ रहे साहित्यिक और सांस्कृतिक संबंधों तथा दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ मित्रता का सम्मान है।जितेंद्र हरि पाण्डेय की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे आजमगढ़ जिले के लिए गौरव का विषय बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button