Azamgarh News: ब्रह्महर्षी एकता की मिसाल, चांदपुर में चौपाल, भगवान परशुराम जयंती को भव्य बनाने का आह्वान

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

ब्रह्महर्षी एकता की मिसाल, चांदपुर में चौपाल, भगवान परशुराम जयंती को भव्य बनाने का आह्वान

आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज विकासखंड अंतर्गत चांदपुर गांव में सोमवार सायं एक प्रेरणादायी सामाजिक समागम का आयोजन हुआ, जहां ब्रह्महर्षी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में चौपाल कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह आयोजन गांव निवासी पत्रकार रामनरायन राय उर्फ बबलू राय के आवास परिसर में हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की सहभागिता ने इसे एकता और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक बना दिया।
कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों-जितेंद्र राय, संजय राय, डॉ. दिवाकर राय, मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय, उमेश चंद्र राय, डॉ. विजेंद्र राय, रामानुज राय, सुधीर राय, अरुण राय, हरिवंश राय सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में संगठन की मजबूती, समाज की एकजुटता और स्वजातीय बंधुओं के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।
वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में सामाजिक संगठनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। अगर समाज संगठित रहेगा, तो शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सम्मान जैसे क्षेत्रों में तेजी से प्रगति संभव है। इसी क्रम में दैनिक जागरण के असिस्टेंट मैनेजर रामबचन राय ने शिक्षा और स्वास्थ्य को समाज की उन्नति का मूल आधार बताते हुए आपसी सहयोग को बढ़ावा देने की अपील की।
विशेष रूप से आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भीमबर स्थित राधा कृष्ण मैरिज हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी स्वजातीय बंधुओं से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम केवल एक धार्मिक आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि न्याय, पराक्रम और धर्म की रक्षा के प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज को सशक्त और संगठित बनाया जा सकता है।
चौपाल में चांदपुर, मानपुर, गागेपुर, तोहफापुर, कोहड़ी, पटवध कौतुक, पटवध सुधाकर, गोसड़ी, बसिला, श्रीनगर (सियरहां), अवंती, पहलवानपुर, गौरी नरायनपुर समेत आसपास के गांवों से आए सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक राय, श्रवण कुमार राय, सुभाष राय, सूरज प्रकाश राय, मनीष राय, टंडन राय, राजेश राय (गामा), बृजेश राय, शिम्पु राय, राजेंद्र राय, जयदेव राय,विपिन राय ,भुवनेश्वरी राय,सुरेश राय, अंकुर राय,सुंदरम राय,विनोद राय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में जलपान की उत्तम व्यवस्था की गई थी।
अंत में “भारत माता की जय”, “ब्रह्महर्षी कुल गौरव भगवान परशुराम की जय” और “हर हर महादेव” के गगनभेदी नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह चौपाल न केवल संगठनात्मक मजबूती का संदेश दे गया, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और अपने गौरवशाली इतिहास के प्रति गर्व की भावना को भी और प्रबल करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button