Azamgarh News: मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत सन साइन स्कूल मे सेल्फ डिफेंस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत सन साइन स्कूल मे सेल्फ डिफेंस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

आजमगढ़ 07 अप्रैल 2026/

महिला कल्याण विभाग आजमगढ़ में जिलाधिकारी महोदय व जिला प्रोबेशन अधिकारी जी के निर्देशानुसार मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की टीम के द्वारा सन साइन स्कूल मे मिशन शक्ति के द्वितीय चरण के अंतर्गत सेल्फ डिफेंस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ट्रेनर विनय कुमार प्रजापति द्वारा बालिकाओं को आत्मसुरक्षा कैसे करें, के बारे में बताया गया।

साथ ही डिस्ट्रीक्ट मिशन कोआर्डिनेटर प्रीति उपाध्याय एवं जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती अन्नू सिंह के द्वारा महिला कल्याण विभाग की समस्त योजनाएं कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना व समस्त टोल फ्री नंबर 1098, 112, 1090, 181 आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान वहाँ जेंडर स्पेशलिस्ट आशीष कुमार सिंह विद्यालय के चेयरमैन श्रीराम बदन यादव एवं प्रिंसिपल शेष मणि मिश्र व विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button