Azamgarh News: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर युवक की मौत दूसरे युवक की हालत गंभीर।

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर युवक की मौत दूसरे युवक की हालत गंभीर।
युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम।जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल।
सगड़ी।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर एक बाइक सवार युवक की हुई मौत दूसरे बाइक सवार युवक की हालत गंभीर युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल।
जानकारी के अनुसार जोकहरा निवासी आदित्य राजभर पुत्र लक्ष्मण राजभर उम्र 18 वर्ष अपने घर से लाटघाट बाजार घरेलू सामान लेने के लिए बुलेट से जा रहा था कि रास्ते में 1:20 पर सामने से आ रही प्लैटिना बाइक से भिड़ंत हो गई जिसमें आदित्य राजभर को गंभीर चोट आई आनन फानन में स्थानीय लोग लाटघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया सूचना पर लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया वही चचेरे भाई धर्मवीर की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने बाइक व बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया वहीं प्लैटिना बाइक चालक आफताब आलम निवासी गोला गोरखपुर की हालत भी गंभीर बनी हुई है जिनका इलाज चल रहा है।
वही मौत की सूचना पर परिवार व गांव में कोहराम मच गया मृतक आदित्य राजभर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था मृतक की माता चंद्रप्रभा राजभर का रो रो कर बुरा हाल रहा।



