Azamgarh news :नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना पवई पर वादी ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त सौरभ पुत्र पुजारी राजभर निवासी प्रतापपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। तहरीर के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 52/26 धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण में वांछित अभियुक्त की तलाश के क्रम में दिनांक 08.04.2026 को उ0नि0 नन्हकू राम मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सौरभ उपरोक्त को मिल्कीपुर अंडरपास से समय करीब 11:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



