Azamgarh News: उप मुख्यमंत्री व मंत्रियों ने पहुंचकर एमएलसी विजय बहादुर पाठक के पिता के निधन पर अर्पित की पुष्पांजलि

उप मुख्यमंत्री व मंत्रियों ने पहुंचकर एमएलसी विजय बहादुर पाठक के पिता के निधन पर अर्पित की पुष्पांजलि
कृषि मंत्री,ऊर्जा मंत्री,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री,आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री,कारागार मंत्री व अन्य द्वारा एमएलसी विजय बहादुर पाठक के पिता के निधन पर उनके आवास पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि
आजमगढ़ 09 अप्रैल 2026
मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग, सूर्य प्रताप शाही, मा0 ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा, मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण उ0प्र0 गिरीश चन्द्र यादव, राज्यमंत्री, आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ0 दयाशंकर मिश्र दयालु, मा0 कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान एवं अन्य जन प्रतिनिधियों द्वारा जनपद आजमगढ़ के ग्राम बड़सरा खालसा पहुंचकर सदस्य विधान परिषद विजय बहादुर पाठक के पिता राधेश्याम पाठक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
कृषि मंत्री, ऊर्जा मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण, आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मंत्री, कारागार मंत्री व अन्य द्वारा दिवंगत के पार्थिव चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ ध्रुव सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त किया।


