Azamgarh News: अज्ञात कारणों से भीषण आग, 6 घरों की गृहस्थी जलकर राख; लाखों का नुकसान

अज्ञात कारणों से भीषण आग, 6 घरों की गृहस्थी जलकर राख; लाखों का नुकसान

पवई (आजमगढ़) । फूलपुर तहसील के जाफरपुर कतिकान गांव में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आधा दर्जन परिवारों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गयी

जाफर पुर गांव निवासी सबलू राजभर पुत्र समोधि के घर में लगी आग ने उनकी पूरी गृहस्थी को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान उनकी स्प्लेंडर बाइक, कपड़े, नगदी करीब 5 हजार रुपये सहित कुल लगभग 5 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं बबलू राजभर पुत्र समोधि की भी स्प्लेंडर बाइक, कपड़े एवं गृहस्थी का सामान जल गया, जिसमें करीब 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ और 2 हजार रुपये नगद भी राख हो गए।
बोधी पुत्र सनोहर के यहां एक बाइक और स्कूटी के साथ-साथ अनाज व भूसा जलकर खाक हो गया, जिससे करीब 3 लाख रुपये की क्षति हुई। सुबास पुत्र बोधी की चार बकरियां आग में जलकर मर गईं, जबकि दो अन्य झुलस गईं। उनके कपड़े व अन्य सामान भी जल गए, जिससे लगभग कुल 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ हैं ।
आग की इस घटना में किस्मत्ती पत्नी सिद्धु भैंस को बचाने के प्रयास में गंभीर रूप से झुलस गईं, जबकि भैंस और बकरी भी झुलस गईं। एक स्प्लेंडर बाइक जलने से उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ। वहीं भूलेसर पुत्र लोहड़ के मड़ई में आग लगने से भूसा, अनाज और खेती का सामान जलकर राख हो गया, जिससे करीब 50 हजार रुपये की क्षति हुई।
इसके अलावा गीता पत्नी स्व. शिव कुमार की पूरी गृहस्थी, नगदी 3 हजार रुपये, कपड़े और खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई, जिसमें लगभग 2 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
फूलपुर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल जाफर पुर कतिकान गांव में नायब तहसीलदार को भेजा गया है । आग से हुई क्षति की रिपोर्ट आने पर शासनादेश के अनुसार पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button