Azamgarh news :परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक के दो प्रकारणों में 01 प्रकरण का सफल निस्तारण
परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक के दो प्रकारणों में 01 प्रकरण का सफल निस्तारण

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री चिराग जैन तथा पर्यवेक्षण अधिकारी श्रीमती आस्था जायसवाल क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत दिनांक 16.04.2026 को परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कुल 02 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को दूरभाष/नोटिस के माध्यम से सूचित कर मीडिएशन हेतु बुलाया गया, जिसमें दोनों प्रकरणों में पक्षकार उपस्थित हुए। अथक प्रयासों के उपरांत 01 प्रकरण में आपसी सुलह-समझौता कराया गया। एक अन्य प्रकरण में पारिवारिक विवाद से संबंधित शिकायत पर विस्तृत वार्ता की गई, जिसमें आरोप-प्रत्यारोप के संबंध में दोनों पक्षों को समझाइश दी गई तथा शेष प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत कर नोटिस/दूरभाष के माध्यम से पुनः सुनवाई हेतु अवगत कराया जाएगा।
नई किरण प्रोजेक्ट के माध्यम से बिखरे हुए परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पारिवारिक विवादों का आपसी समाधान हो सके तथा माननीय न्यायालयों पर कार्यभार में भी कमी आए।



