Azamgarh news :रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ में श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ मनाया गया विश्वकर्मा पूजा समारोह
रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ में श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ मनाया गया विश्वकर्मा पूजा समारोह

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज दिनांक 17.09.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, आजमगढ़ में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विधि-विधानपूर्वक भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना की गयी। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह द्वारा शास्त्रागार में शस्त्रों तथा पुलिस वाहनों की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन कुमार सिंह सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना कर जनपद में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गयी।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय अजय प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी अपराध कौस्तुभ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर विजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के उपरांत उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगण को प्रसाद वितरित किया गया।
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा शस्त्रों, वाहनों एवं अन्य तकनीकी संसाधनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सुरक्षित एवं सुचारु संचालन की मंगलकामना की गयी।



