आजमगढ़ में डीएम रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

सीएम डैशबोर्ड के आधार पर जिलाधिकारी ने विभागों के प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

आजमगढ़ 16 अप्रैल 2026/जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व व विकास कार्याें की माह मार्च 2026 के प्रगति की समीक्षा सहित पूर्वांचल विकास निधि व 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्याें की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों में शीघ्र सुधार लाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।बैठक में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा में जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि बैंक स्तर पर ऋण हेतु लम्बित आवेदनों की समीक्षा कर यथाशीघ्र गुणवत्तायुक्त निस्तारित करें। उन्होने कहा कि योजनान्तर्गत अधिक से अधिक आवेदन कराते हुए लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाए। जननी सुरक्षा योजनान्तर्गत लाभार्थी महिलाओं को निर्धारित अवधि मंे भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा उसकी फीडिंग मन्त्रा पोर्टल पर कराते हुए अपडेट किया जाए। जल जीवन मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण को निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश देते हुए कार्याें में अपेक्षित प्रगति बढ़ायें तथा इसकी नियमित मानीटरिंग एवं समीक्षा करते हुए प्रगति बढ़ायें। उन्होने कहा कि ग्रीष्म काल के दृष्टिगत जितने भी परियोजनाओं में पंप लगाने की कार्यवाही पूर्ण हो गयी है, उसके सापेक्ष सभी घरों में पानी का कनेक्शन देते हुए नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति, अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने इसे शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित जितने भी शिकायतें पेंशन रूकने की आई हैं, उनकी पेंशन जल्द से जल्द चालु कराया जाए। उन्होने कहा कि वृद्धावस्था के पात्र लाभार्थियों को पेंशन अवश्य दिया जाए। उन्होने कहा कि पेंशन के प्रकरण में किसी भी प्रकार की शिकायत नही आनी चाहिए।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने डे एनआरएलएम, पोषण अभियान, सेतुओं का निर्माण, जीरो पॉवर्टी अभियान, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण आदि की समीक्षा कर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष कार्याें में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें।रू0 50 लाख तथा उससे ऊपर की लम्बित 05 परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि कार्याें मे अपेक्षित लाते हुए निर्माण कार्य को यथाशीघ्र गुणवत्तायुक्त पूर्ण करना सुनिश्चित करें। रू0 50 लाख तथा उससे ऊपर की विलम्बित 09 परियोजनाओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि यथाशीघ्र कार्याें को पूर्ण करें।रू0 50 करोड़ तथा उससे ऊपर के लागत की परियोजनाओं के अन्तर्गत उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम लि0 द्वारा राजकीय इंजीनियरिंग कालेज आजमगढ़, प्रान्तीय खण्ड लोनिवि द्वारा जनपद आजमगढ़ में महुला गढ़वल बन्धा पर ग्राम हाजीपुर खड़ेलिया-गोला बाजार घाघरा नदी (गोला घाट) पर सेतु, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य, नि0ख0-2 लोनिवि0 द्वारा जनपद आजमगढ़ में बहराईच-फैजाबाद-आजमगढ़ मार्ग (1.600 किमी0) एवं करतालपुर नरौली मार्ग (4.200 किमी0) (बाबा भंवरनाथ मन्दिर) का 04 लेन चौड़ाई में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, सेतु निगम द्वारा आजमगढ़ में महुला गढ़वल बंधा पर ग्राम हाजीपुर खड़ेलिया-गोला बाजार मार्ग के घाघरा नदी (गोला घाट) सेतु का निर्माण एवं आजमगढ़ में बेलईसा में बेलइसा सम्पार संख्या 29ए पर निर्मित रेल उपरिगामी सेतु के समानान्तर प्रस्तावित दो लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि कार्याें को निर्धारित अवधि में गुणवत्तायुक्त पूर्ण करें।बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गम्भीर सिंह, सीएमओ डॉ0 एनआर वर्मा, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, डीसी मनरेगा राम उदरेज यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए सच्चिदानंद प्रसाद सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button