AZAMGARH News:जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य दिनांक 22 मई से 20 जून तक संपादित किया जाएगा

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी आजमगढ़ ने सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर में जनगणना के प्रशिक्षण कार्य का किया शुभारम्भ

आजमगढ़ 16 अप्रैल 2026/जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी रविन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी आजमगढ़ गंभीर सिंह द्वारा प्रशिक्षण स्थल सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर में उपस्थित होकर प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया। इस मौक पर उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर एवं सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर के प्रबन्धक राजेन्द्र यादव ने जिला जनगणना अधिकारी का बुके देकर स्वागत किया और दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण शुभारम्भ किया गया। मौके पर मास्टर ट्रेनर्स आकाश राय, कुलभूषण सिंह उपस्थित रहें। जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य दिनांक 22 मई से 20 जून तक संपादित किया जाएगा, जिसके अन्तर्गत चार्ज स्तर पर तहसील सदर एवं सम्बन्धित टाउन एरिया प्रशिक्षण स्थान सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरवंशपुर, तहसील सगड़ी एवं सम्बन्धित टाउन एरिया प्रशिक्षण स्थान माडर्न एरा पक्लिक स्कूल जीयनपुर, तहसील लालगंज एवं सम्बन्धित टाउन एरिया प्रशिक्षण स्थान नूरजहाँ चिल्ड्रेन स्कूल जिहतमन्दपुर दौना लालगंज, तहसील फूलपुर एवं सम्बन्धित टाउन एरिया प्रशिक्षण स्थान फरहान इण्टर कालेज फूलपुर एवं एल०पी०जी० आदर्श इण्टर कालेज फूलपुर, तहसील निजामाबाद एवं सम्बन्धित टाउन एरिया प्रशिक्षण स्थान जनता इण्टर कालेज निजामाबाद, तहसील बूढ़नपुर एवं सम्बन्धित टाउन एरिया प्रशिक्षण स्थान किसान बालिका इण्टर कालेज एकडंगी रानीपुर बूढ़नपुर, तहसील मेंहनगर एवं सम्बन्धित टाउन एरिया प्रशिक्षण स्थान डी०एन०मेमोरियल सन साइन स्कूल कुसमुलिया मेंहनगर एवं तहसील मार्टिनगंज एवं सम्बन्धित टाउन एरिया प्रशिक्षण स्थान बाबा बैजनाथ महाविद्यालय अमनायें व ब्लॉक सभागार मार्टिनगंज जनपद आजमगढ़ में प्रगणक/पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।समस्त चार्ज स्तर पर प्रगणक एवं पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण स्मार्ट क्लास रूम में फील्ड ट्रेनर्स के माध्यम से सम्पादित किया जा रहा है। जिसकी मानिटरिंग प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स आकाश राय, कुलभूषण सिंह, अरविंद यादव एवं सैमुल्लाह अंसारी द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।डिजिटल प्रणाली के माध्यम से संकलित समस्त डेटा रियल टाइम में सर्वर पर उपलब्ध रहेगा। इसके अतिरिक्त, पहली बार नागरिकों को स्वगणना (Self Enumeration) का अवसर भी प्रदान किया गया है, जिसके अंतर्गत नागरिक दिनांक 07 मई से 21 मई तक पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button