आजमगढ़: डोडोपुर में जमीन विवाद ने लिया उग्र रूप, हमले का आरोप, परिवार में दहशत

Azamgarh: Land dispute in Dodopur turns violent, allegations of attack, panic in the family

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के डोडोपुर गांव में सहखातेदारी जमीन को लेकर विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। गांव निवासी चन्द्रशेखर पुत्र बेलभद्र ने आरोप लगाया है कि वह अपने हिस्से की जमीन (गाटा संख्या 461) पर मकान निर्माण कर रहे थे, तभी कुछ लोग लगातार इसमें बाधा डाल रहे हैं।प्रार्थी के अनुसार, अजय सिंह, राणा प्रताप सिंह, शिवकुमार, रोहित, सोनम, नंदलाल सहित अन्य लोग बिना किसी अधिकार के निर्माण कार्य रुकवा रहे हैं और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।चन्द्रशेखर का आरोप है कि 15 अप्रैल 2026 को जब वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी उक्त लोगों ने उन पर हमला कर दिया। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार काफी डरा-सहमा हुआ है और उन्हें किसी भी समय अनहोनी की आशंका सता रही है।उन्होंने यह भी बताया कि आरोपितों द्वारा ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के आवागमन में भी बाधा डाली जा रही है, जिससे खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है और परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।प्रार्थी का कहना है कि उन्होंने पहले भी प्रशासन और पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही स्थानीय पुलिस पर भी पक्षपात और अनदेखी के आरोप लगाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button