मुंबई के भांडुप में 31वां उर्स पाक शुरू, छह दिन चलेगा आध्यात्मिक आयोजन

The 31st Urs Pak begins in Mumbai's Bhandup; the spiritual event will last for six days.

रिपोर्ट :अजय उपाध्याय

मुंबई :भांडुप पश्चिम में स्थित हसनी आश्रम, खंडीपाड़ा में हजरत अल हाजख्वाजा सूफी सैयद मंसूर उल हसन शाह कुतुब उल औलिया के 31वें वार्षिक छ दिवसीय उर्स पाक का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन मंगलवार 28 अप्रैल 2026 से रविवार 3 मई 2026 तक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न होगा।इस उर्स का आयोजन सज्जादा नशीन हजरत ख्वाजा सूफी सैयद वसीमुर्रहमान शाह सरकार ताजुल आसफिया कादरी, चिश्ती, अबुल ओलाई, जहांगीरी, हसनी, मंसूरी के संरक्षण में किया जा रहा है। आयोजन के दौरान विशेष दुआ, कव्वाली, चादरपोशी और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने की उम्मीद है।आयोजकों की ओर से सभी श्रद्धालुओं और भक्तों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उर्स पाक में शामिल हों और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button