Azamgarh News: विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत:*स्मार्ट/प्रीपेड मीटर संबंधी नए निर्णय* 

आजमगढ़ बलरामपुर पटवध से बबलू राय

*विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत:*स्मार्ट/प्रीपेड मीटर संबंधी नए निर्णय*

उत्तर प्रदेश के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए स्मार्ट/प्रीपेड मीटर व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं:

1️⃣ *1 किलोवाट उपभोक्ताओं को बड़ी राहत:* अब 1 किलोवाट वाले घरेलू उपभोक्ता **30 दिन** पर अपना रिचार्ज कर सकेंगे। इस अवधि में उनकी बिजली नहीं काटी जाएगी। यह मीटर अब सामान्य/पोस्ट-पेड मीटर की तरह ही काम करेगा।

2️⃣ *2 किलोवाट उपभोक्ताओं के लिए सुविधा:* बैलेंस शून्य होने पर भी अगले *3 दिन* तक या *₹200* तक के निगेटिव बैलेंस होने तक बिजली नहीं कटेगी।

3️⃣ *अवकाश के दिन बिजली नहीं कटेगी:* रविवार, त्योहार या किसी भी सार्वजनिक अवकाश के दिन किसी भी स्थिति में कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।

4️⃣ *अलर्ट और सूचना:* बैलेंस कम होने पर उपभोक्ताओं को *5 बार SMS* के माध्यम से सतर्क किया जाएगा ताकि वे समय पर रिचार्ज कर सकें।

5️⃣ *त्वरित सेवा:* रिचार्ज के बाद तत्काल बिजली बहाली सुनिश्चित करने के लिए 24×7 टीम तैनात की गई है।

 

गर्मी के मौसम में आपको कोई असुविधा न हो, इसके लिए ऊर्जा परिवार निरंतर कार्यरत है।

 

## *सहयोग के लिए धन्यवाद!* 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button