मुंबई:रफी अहमद किडवाई पुलिस का सराहनीय कार्य, पत्रकार के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

युपी के आजमगढ के दैनिक जागरण मेहनगर के पत्रकार दुर्गा प्रसाद सिंह आवश्यक कार्य से ऑक्टोबर 2023 मे मुंबई आये थे,और शिवडी मे उनका विवो मोबाईल फोन मूल्य लगभग तीस हजार का चोरी हो गया था और उन्होने इसकी शिकायत उत्तरप्रदेश के आनलाईन पोर्टल पर दर्ज करवाई थी जिसे आज दिनांक 10-01-2024 को रफी अहमद किडवाई पुलीस थाने के मदद से लौटा दिया गया

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
मुंबई पुलीस कार्यक्षेत्र अंतर्गत रफी अहमद किडवाई पुलीस थाने के वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक महादेव निंबालकर के नेतृत्व मे एक सराहनीय काम किया है, जिससे युपी के आजमगढ जिले के मेहनगर के पत्रकार दुर्गा प्रसाद सिंह के चेहरे पर मुस्कान लौट आई. मुंबई के रफी अहमद किडवाई थाना पुलिस को नामी विवो मोबाईल के महंगे सेल फोन चोरी मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक महादेव निंबालकर के मार्गदर्शन से व गुन्हे प्रकटीकरण पथक अधिकारी गोविंद खैरे पोलीस हवालदार पार्टे पोलीस हवालदार, केकान पोलीस शिपाई देशमुख ,आहेर,और राणे ने दैनिक जागरण के पत्रकार के तीस हजार रुपए की कीमत के चोरी किये गए मोबाइल फोन खोज निकाले और उन्हे तत्काल दुर्गा प्रसाद सिंह के करिबी मित्र अजय मिश्रा को मोबाईल लौटा दिया जिससे वापस अपने मोबाइल फोन मिलने पर पत्रकार दुर्गा सिंह ने रफी अहमद पुलीस थाने के पुलिस अधिकारियो की सराहना करते हुए खुशी जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button