आजमगढ़ में महिला का शव मिलने से सनसनी,ASP मधुवन कुमार सिंह की तत्परता से शुरू हुई जांच

ASP मधुवन कुमार सिंह के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई, महिला मौत मामले की जांच शुरू

आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चुनाहटा (रानीपुर) में महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता एक बार फिर सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक नगर तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कराई।उनके कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना देरी किए घटनास्थल को सुरक्षित किया और आवश्यक विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान उन्होंने परिजनों से संवाद स्थापित कर उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी तहरीर के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।अपर पुलिस अधीक्षक नगर की सक्रियता, त्वरित निर्णय क्षमता और मानवीय दृष्टिकोण ने यह साबित कर दिया कि पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा और न्याय के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनके निर्देशन में चल रही जांच से क्षेत्रीय जनता में विश्वास और सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है.स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि मामले का जल्द ही निष्पक्ष खुलासा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button