Azamgarh news :संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील फूलपुर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुख्य विकास अधिकारी तथा उप जिलाधिकारी फूलपुर व क्षेत्राधिकारी फूलपुर ने सुनी लोगों की फरियाद
संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील फूलपुर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुख्य विकास अधिकारी तथा उप जिलाधिकारी फूलपुर व क्षेत्राधिकारी फूलपुर ने सुनी लोगों की फरियाद

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज तहसील फूलपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ चिराग जैन, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, उप-जिलाधिकारी फूलपुर व क्षेत्राधिकारी फूलपुर द्वारा उपस्थित होकर आमजन की समस्याएँ सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
तहसील फूलपुर पर प्राप्त कुल 85 प्रार्थना पत्रों में से 12 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया ।
शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु पुलिस राजस्व एवं अन्य विभाग के टीमों का गठन कर निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर पारदर्शी एवं त्वरित समाधान की कार्यवाही की गई। पुलिस-प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।



