आजमगढ़ अहिरौला में राजनीतिक विवाद में उलझा लोकार्पण कार्यक्रम
In Azamgarh's Ahiraula, the inauguration ceremony became embroiled in political controversy.

AZAMGARH:अहिरौला क्षेत्र के माहुवारा गांव में मां देवराती निशुल्क शिक्षक एवं कोचिंग सेंटर लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान शनिवार को राजनीतिक घटनाक्रम में पूरी व्यवस्था को प्रभावित कर दिया कार्यक्रम के लिए शुरू में विभिन्न दलों के कई बड़े-बड़े नेताओं के शामिल होने का प्रोटोकॉल जारी हुआ था लेकिन बाद में सभी प्रोटोकाल निरस्त कर दिए गए कार्यक्रम में भाजपा के कैबिनेट मंत्री अनिलराजभर तथा खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के साथ समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के भी शामिल होने का कार्यक्रम तय था। इसी बीच दोपहर में कार्यक्रम स्थल पर एक और बैनर लगाए जाने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई जिसका प्रोटोकॉल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूत्रों के अनुसार स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर के हस्तक्षेप के बाद सभी प्रोटोकॉल निरस्त कर दिए गए और संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। इसके बाद मंत्री स्तर की सहभागिता रद्द हो गई बताया जाता है कि आधिकारिक स्तर पर कार्यक्रम में न जाने की सूचना भी संबंधित मंत्री को दी गई। हालांकि शाम को लोकार्पण कार्यक्रम संस्थन के चेयरमैन राजमणि यादव के पिता रामयश यादव एवं मामा राज किशोर यादव के हाथों संपन्न कराया गया संस्थान के चेयरमैन राजमणि यादव ने कहा कि इस पूरे मामले को राजनीतिक रंग देकर कार्यक्रम को प्रभावित किया गया है उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल शिक्षा और समाज सेवा है ना की कोई राजनीतिक स्वार्थ केंद्र में लगभग 400 बच्चों को निशुल्क कोचिंग दी जा रही है जबकि कक्षा 1 से 4 तक 100 छात्रों का नामांकन भी किया गया है। फुलवरिया से महेन्द्र पाठक



