आजमगढ़:गोवध आरोपी से मुठभेड़,पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार
Azamgarh: Encounter with cow slaughter accused, arrested after being shot in the leg

आजमगढ़वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सघन अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही, को प्रभारी चौकी लोहरा उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय हमराह को सूचना प्राप्त हुई कि ग्रीन पैराडाइज ढाबा के पीछे स्थित मिट्टी के भीटा (बहद ग्राम फखरुद्दीनपुर) पर प्रतिबन्धित पशु के सिर, खाल व अन्य अवशेष बोरे में बांधकर रखे हैं। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस बल द्वारा अवशेष बरामद कर पशु चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु उपलब्ध कराया गया तथा शेष अवशेष को गड्ढा खुदवाकर जमीन में गड़वाया गया। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0- 165/2026 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवंशीय संरक्षण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। विवेचना के दौरान अभियुक्त सलमान अहमद पुत्र मुश्ताक मुकादिम निवासी ग्राम खैराबाद थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ उम्र लगभग 24 वर्ष का नाम प्रकाश में आया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में प्रतिबन्धित पशुओं की चोरी, तस्करी एवं वध के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 02.05.2026 को उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव, उ0नि0 नीरज कुमार शुक्ला, उ0नि0 सौरभ सिंह एवं उ0नि0 अश्विनी कुमार मिश्रा मय हमराह क्षेत्र भ्रमण में थे कि सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त दामोदरपुर मार्ग स्थित एक बाग में अपने साथियों का इंतजार कर रहा है तथा पुनः घटना कारित करने की फिराक में है एवं उसके पास अवैध असलहा भी है। सूचना पर पुलिस बल ने टीमों का गठन कर घेराबंदी की । मौके पर संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस बल को देखकर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागने का प्रयास किया । पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी देने के बावजूद अभियुक्त द्वारा पुनः हमला करने का प्रयास किया गया, जिस पर पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त के *बाएं पैर में* गोली लगी। घायल अवस्था में अभियुक्त को दिनांक 03.05.2026 को समय करीब 00:58 बजे पुलिस हिरासत में लेकर उपचार हेतु सीएचसी मुबारकपुर भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान *सलमान अहमद पुत्र मुश्ताक मुकादिम निवासी ग्राम खैराबाद थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ उम्र लगभग 24 वर्ष* के रूप में हुई, जिसके कब्जे से *01 अवैध असलहा, 03 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस, 01 मोबाइल फोन एवं ₹250/- नकद बरामद* हुआ। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना मुबारकपुर पर *मु0अ0सं0- 168/2026 धारा 109(1) BNS व धारा 3/25/27(1) आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर छुट्टा गोवंशीय पशुओं को पकड़कर उनका वध करता है तथा मांस को बेच देता है। दिनांक 01.05.2026 की रात्रि/भोर में अभियुक्त अपने जीजा व अन्य साथियों के साथ फखरुद्दीनपुर स्थित ग्रीन पैराडाइज ढाबा के पीछे भीटा पर अंधेरे का लाभ उठाकर एक लावारिस पशु को पकड़कर वध कर रहा था। इसी दौरान आसपास लोगों की आहट मिलने पर अभियुक्त व उसके साथी वाहन मौके पर छोड़कर चापड़ आदि लेकर फरार हो गए थे।



