खजुरा के माता प्यारी देवी इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

10वीं-12वीं के टॉपर्स को सम्मान, विद्यालय में खुशी का माहौल

मेहनगर (आजमगढ़): विकासखंड क्षेत्र के खजुरा ग्राम सभा स्थित माता प्यारी देवी स्मारक इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10वीं एवं 12वीं) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा, जहां सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कक्षा 12वीं में अभिनव राजभर ने प्रथम स्थान, रागिनी यादव ने द्वितीय स्थान तथा प्रियंका यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं कक्षा 10वीं में करीना राजभर ने प्रथम स्थान, अंतिम राजभर ने द्वितीय स्थान और सूर्यांश प्रजापति ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को माता सरस्वती का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक अशोक सिंह ने कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है और जो छात्र परिश्रम करते हैं, वही जीवन में आगे बढ़ते हैं।विद्यालय के व्यवस्थापक अमित सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “शिक्षा उस शेरनी का दूध है, जो पियेगा वही दहाड़ेगा।” उन्होंने सभी छात्रों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आनंद यादव, सहायक अध्यापक जगदीश, विश्राम, फिरोज, आकाश, बृजेश, नितेश विश्वकर्मा, तथा सहायक अध्यापिकाएं खुशबू सिंह, साधना यादव, मीनाक्षी पांडेय, ऋचा सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।इस सम्मान समारोह ने न केवल विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया, बल्कि अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button