सभी कार्यों का निष्पादन समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए: दिलीप प्रताप सिंह शेखावत
Execution of all works should be ensured in a timely and transparent manner: Dilip Pratap Singh Shekhawat
पलामू। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय में जिला सामान्य शाखा से संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक की। बैठक के दौरान विभिन्न लंबित मामलों, प्रशासनिक कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों का निष्पादन समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया।बैठक में गृह विभाग के संकल्प के आलोक में आत्मसमर्पित नक्सलियों को दिए जाने वाले विभिन्न लाभों की भी समीक्षा की गई।इस दौरान कुल 13 आत्मसमर्पित नक्सलियों को अबतक दिए गए राशि एवं शेष दिए जाने वाली राशि पर भी चर्चा किया गया।इसमें पुनर्वास अनुदान, पुरस्कार राशि, आवास, प्रशिक्षण, चिकित्सा सुविधा सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा हुई।उपायुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक सही समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।इसके अलावे शस्त्र विस्फोटक, झारखंड वनांचल आंदोलनकारी का पेंशन,संवेदक का चरित्र प्रमाण पत्र,लोकायुक्त से संबंधित मामले,जिला गजट, गृह रक्षक से संबंधित सत्यापन कार्य आदि से जुड़े विषयों पर उपायुक्त द्वारा जानकारी ली गयी।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी,सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा,अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,सामान्य शाखा प्रभारी प्रीति किस्कू समेत अन्य मौजूद रहे।



