राजीव गांधी विचार समिति के पलामू जिला संयोजक बने गोपाल सिंह

Gopal Singh became the Palamu district coordinator of Rajiv Gandhi Vichar Samiti

मेदिनीनगर: झारखंड प्रदेश राजीव गांधी विचार समिति द्वारा गोपाल सिंह को पलामू जिला का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री हृदयानंद मिश्र द्वारा जारी पत्र के माध्यम से की गई। गोपाल सिंह की सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी, संगठनात्मक क्षमता एवं विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।नवनियुक्त जिला संयोजक गोपाल सिंह ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने तथा राजीव गांधी के विचारों को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में झारखंड शिक्षा प्रकोष्ठ के स्टेट चेयरमैन श्याम नारायण सिंह, धनंजय सिंह, गिरिवर पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रघुनंदन प्रसाद सिंह, रामनरेश तिवारी, शमीम अहमद राइन, गिरिजा राम, दया शंकर तिवारी, संतोष कुमार तिवारी, सुनीता श्रीवास्तव, रविन्द्र कुमार वैद्य सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button