Azamgarh news :इलाज के दौरान महिला की मृत्यु के मामले में मुकदमा दर्ज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इलाज के दौरान महिला की मृत्यु के मामले में मुकदमा दर्ज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना वरदह अंतर्गत खम्हौली ग्राम निवासी सुरेंद्र बिन्द पुत्र सोनई बिन्द द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 07.05.2026 को समय लगभग 18:00 बजे उनकी पत्नी उम्र करीब 32 वर्ष की तबीयत खराब होने पर उपचार हेतु चन्द्रसेन यादव पुत्र श्री प्रकाश यादव निवासी कदनापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ के मुक्तिपुर थाना बरदह स्थित क्लिनिक पर ले जाया गया।
वादी द्वारा आरोप लगाया गया कि उपचार के दौरान पीड़िता की हालत में सुधार नहीं हुआ तथा उचित उपचार/समय से रेफर न किए जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 159/2026 धारा 105 भारतीय न्याय संहिता, 2023 पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 उमेश चन्द्र यादव के सुपुर्द की गई है।
उक्त प्रकरण में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा संबंधित हॉस्पिटल/क्लिनिक को सील कर दिया गया है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई तथा पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। शव का दाह संस्कार विधिवत सम्पन्न हो चुका है।
प्रकरण में आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं विधिक प्रावधानों के आधार पर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



