आजमगढ़:चोरी करने वाले गिरोह का 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Azamgarh: Wanted Criminal from Theft Gang, Carrying ₹50,000 Reward, Arrested

आजमगढ़, 09 मई 2026। थाना गम्भीरपुर पुलिस और एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त टीम ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य एवं 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रईस उर्फ लम्बू पुत्र इरशाद निवासी फरिहा थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

चोरी की कई घटनाओं में था शामिल

पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त और उसके साथी संगठित गिरोह बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह पर निजामाबाद थाना क्षेत्र में वर्ष 2024 के दौरान कई चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।इन मामलों में घरों से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी तथा विद्यालय के रसोईघर से गैस चूल्हा, सिलेंडर और अन्य सामान चोरी होने की घटनाएं शामिल हैं।

पहले भी हुई थी गिरफ्तारी

इन मुकदमों की विवेचना के दौरान 18 दिसंबर 2024 को पुलिस ने गिरोह के सदस्य अब्दुल वाहिद और रईस उर्फ लम्बू को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया था। बाद में जांच में गिरोह के संगठित अपराध में शामिल होने की पुष्टि होने पर दोनों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 8 मई 2026 को थाना गम्भीरपुर पुलिस एवं एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने अभियुक्त रईस उर्फ लम्बू को बिन्द्रा बाजार स्थित पटेल ढाबा के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

अभियुक्त के विरुद्ध थाना निजामाबाद में गैंगस्टर एक्ट सहित चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना गम्भीरपुर के थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी, एसटीएफ प्रयागराज के उपनिरीक्षक रणेन्द्र कुमार सिंह सहित पुलिस एवं एसटीएफ के कई जवान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button