Azamgarh news :प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की हत्या, लूट, रंगदारी व संगठित अपराध से अर्जित धन से तैयार “बड़ी हवेली” को प्रशासन ने किया कुर्क
प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह की हत्या, लूट, रंगदारी व संगठित अपराध से अर्जित धन से तैयार “बड़ी हवेली” को प्रशासन ने किया कुर्क

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी की उपस्थिती में प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुन्टू सिंह पुत्र स्व0 रूद्र प्रताप सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ जो थाना जीयनपुर का हिस्ट्रीशीटर (138A) है तथा गैंग नम्बर IR-36 का लीडर है, के विरुद्ध थाना जीयनपुर व कोतवाली पर उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत पंजीकृत मुकदमों में धारा 14 (1) के तहत बाजार मूल्य लगभग 1.5 करोड रुपये की सम्पत्ति को कुर्क किया गया है।
ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टु सिंह प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया है। जिसके विरुद्ध थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0- 488/2022 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट व थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 601/2025 धारा 3(1), 2(b)(i) गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया था । जिसने अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, धोखाधड़ी एवं अन्य संगठित अपराधों के माध्यम से अवैध धन अर्जित किया है तथा ग्राम छपरा सुल्तानपुर स्थित लगभग 23 वर्ष पुराने भवन का अवैध धन से व्यापक जिर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य कराया गया।
उक्त भवन, जिसे “बड़ी हवेली” के नाम से जाना जाता है, अपराधियों एवं गैंग के सदस्यों के जमावड़े, रंगदारी की रकम के बंटवारे तथा आपराधिक गतिविधियों की योजना बनाने का प्रमुख केंद्र रहा है। भवन के पुनर्निर्माण जैसे कार्य अवैध धन से कराए गए। लोक निर्माण विभाग द्वारा उक्त निर्माण एवं मरम्मत कार्य का मूल्यांकन किया गया है।
अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 1992 से अब तक हत्या, लूट, अपहरण, रंगदारी एवं अन्य गंभीर अपराधों में कुल 78 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। संयुक्त निदेशक अभियोजन, आजमगढ़ द्वारा विधिक अभिमत में उक्त सम्पत्ति के अर्जन एवं जिर्णोद्धार हेतु वैध आय का स्रोत नही बताया गया, तथा गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त तथ्यों के आधार पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टु सिंह की सम्पत्ति को कुर्क करने का आदेश पारित किया गया है। तहसीलदार सगड़ी को सम्पत्ति का प्रशासक नियुक्त करते हुए थाना जीयनपुर पुलिस एवं राजस्व विभाग को नियमानुसार कुर्की की कार्यवाही पूर्ण कर आख्या प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।
ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुन्टू सिंह पुत्र स्व0 रूद्र प्रताप सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ जो थाना जीयनपुर का हिस्ट्रीशीटर (138A) है तथा गैंग नम्बर IR-36 का लीडर है ।
गैग लीडर का आपराधिक इतिहास (कुल 78 अभियोग)-
01. मु0अ0सं0 122/1992 धारा 504, 506 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
02. मु0अ0सं0 183/1992 धारा 435 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
03. मु0अ0सं0 191/1993 धारा शस्त्र अधिनियम थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
04. मु0अ0सं0 307/1993 धारा 325, 504 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
05. मु0अ0सं0 158/1994 धारा 302 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
06. मु0अ0सं0 152/1994 धारा 395, 397, 412 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
07. मु0अ0सं0 153/1995 धारा 307 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
08. मु0अ0सं0 154/1995 धारा 25/30 शस्त्र अधिनियम थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
09. मु0अ0सं0 97/1995 धारा 147,148,149,307 भादवि थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़।
10. मु0अ0सं0 178/1995 धारा 302 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
11. मु0अ0सं0 353/1996 गुंडा एक्ट थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़।
12. मु0अ0सं0 249/1998 धारा 302,120B भादवि थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़।
13. मु0अ0सं0 263/1998 धारा 147,148,149,302,353 भादवि व एससी/एसटी एक्ट थाना तरवां जनपद आजमगढ़।
14. मु0अ0सं0 88/1999 एनएसए थाना तरवां जनपद आजमगढ़।
15. मु0अ0सं0 158/2002 धारा 392,411 भादवि थाना तरवां जनपद आजमगढ़।
16. मु0अ0सं0 49/1999 गैंगस्टर एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
17. मु0अ0सं0 219/2001 धारा 302,120B भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
18. मु0अ0सं0 298/2002 धारा 147,148,149,307,353,336,342 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
19. मु0अ0सं0 192/2002 गुंडा एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
20. मु0अ0सं0 153/1995 धारा 307 भादवि थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़।
21. मु0अ0सं0 154/1995 धारा 25/30 आर्म्स एक्ट थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़।
22. मु0अ0सं0 67/2004 गुंडा एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
23. मु0अ0सं0 997/2007 गुंडा एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
24. मु0अ0सं0 305/2004 धारा 302/304/120B व 7 CLA एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
25. मु0अ0सं0 167/2005 धारा 110 CrPC थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
26. मु0अ0सं0 1226/2007 धारा 110 CrPC थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
27. मु0अ0सं0 1197/2007 गैंगस्टर एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
28. मु0अ0सं0 579/2007 धारा 4/10 वन अधिनियम थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
29. मु0अ0सं0 1332/2007 गुंडा एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
30. मु0अ0सं0 1071/2008 धारा 413,302,120B भादवि व 7 CLA एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
31. मु0अ0सं0 428/2008 गैंगस्टर एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
32. मु0अ0सं0 2109/2008 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
33. मु0अ0सं0 105/2012 धारा 147,148,504,506 भादवि व एससी/एसटी एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
34. मु0अ0सं0 430/2013 धारा 147,148,364,504,506 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
35. मु0अ0सं0 432/2013 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
36. मु0अ0सं0 165/2013 धारा 147,148,149,452,352,504,506 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़।
37. मु0अ0सं0 474/2013 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
38. मु0अ0सं0 457/2013 धारा 110 CrPC थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
39. मु0अ0सं0 355/2008 धारा 384,506 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
40. मु0अ0सं0 190/2010 धारा 427,447,448 भादवि व लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
41. मु0अ0सं0 512/2010 धारा 504,506,384 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
42. मु0अ0सं0 1021/2007 धारा 307,452,323,504,506 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
43. मु0अ0सं0 301/2002 गैंगस्टर एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
44. मु0अ0सं0 145/2019 धारा 386 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
45. मु0अ0सं0 13/2010 धारा 147,148,149,302,120B भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
46. मु0अ0सं0 152/2010 धारा 302,307,120B भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
47. मु0अ0सं0 34/2010 गैंगस्टर एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
48. मु0अ0सं0 348/2013 धारा 147,302,120B भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
49. मु0अ0सं0 467/2013 गैंगस्टर एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
50. मु0अ0सं0 304/2018 धारा 386,504,506 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
51. मु0अ0सं0 49/2019 धारा 384,323,504 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
52. मु0अ0सं0 394/2019 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
53. मु0अ0सं0 122/2020 धारा 386,504,506,507 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
54. मु0अ0सं0 269/2020 गैंगस्टर एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
55. मु0अ0सं0 315/2020 धारा 147,149,386,507 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
56. मु0अ0सं0 312/2020 धारा 353,386,120B,507 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
57. मु0अ0सं0 274/2020 धारा 419,420,467,468,471,120B,506 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
58. मु0अ0सं0 378/2020 धारा 147,386,506 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
59. मु0अ0सं0 395/2020 धारा 384,506 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
60. मु0अ0सं0 170/2021 धारा 419,420,467,468,471 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
61. मु0अ0सं0 32/2021 धारा 143,506,120B,386 भादवि थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़।
62. मु0अ0सं0 438/2020 गैंगस्टर एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
63. मु0अ0सं0 149/2021 गैंगस्टर एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
64. मु0अ0सं0 237/2021 धारा 352,380,386,457,504,506 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
65. मु0अ0सं0 386/1993 धारा 395,397,412 भादवि थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ।
66. मु0अ0सं0 795/1998 धारा 302,307 भादवि थाना कोतवाली जनपद मऊ।
67. मु0अ0सं0 296/2008 धारा 302,120B भादवि थाना घोसी जनपद मऊ।
68. मु0अ0सं0 93/2013 धारा 302,120B भादवि थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ।
69. मु0अ0सं0 147/2013 धारा 386,506 भादवि थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ।
70. मु0अ0सं0 599/2012 धारा 406,506 भादवि थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ।
71. मु0अ0सं0 402/2003 धारा 147,148,149,302 भादवि व 7 CLA एक्ट थाना खैराबाद शाहगंज जनपद जौनपुर।
72. मु0अ0सं0 185/2004 धारा 364 भादवि थाना केराकत जनपद जौनपुर।
73. मु0अ0सं0 15/2021 धारा 302,307,120B,34,201,212,176 भादवि थाना विभूतिखण्ड जनपद लखनऊ।
74. मु0अ0सं0 488/2022 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
75. मु0अ0सं0 155/2023 धारा 420,467,468,471,504,506 भादवि थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
76. मु0अ0सं0 207/2023 धारा 420,467,468,471,409 भादवि थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
77. मु0अ0सं0 224/2023 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।
78. मु0अ0सं0 601/2025 धारा 3(1),2(b)(i) गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़
जनपद आजमगढ़ पुलिस द्वारा संगठित अपराध एवं माफियाओं के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्यवाही जारी है।



