Azamgarh news :वाहन चेकिंग के दौरान देशी तमंचा .315 बोर व जिन्दा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
वाहन चेकिंग के दौरान देशी तमंचा .315 बोर व जिन्दा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना पवई पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान के क्रम में प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 12.05.2026 को व0उ0नि0 गोपाल जी मय हमराह उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती, हे0का0 मंजीत ठाकुर व का0 विकास यादव के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति बलुआ मोड़ के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त नीरज लोना उर्फ जेलर पुत्र रत्तीलाल उर्फ रतीपाल निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 20 वर्ष को समय करीब 12:11 बजे गिरफ्तार किया गया।
जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 109/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय भेजा जा रहा है।



