Azamgarh news :चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 गिरफ्तार
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
तरवां थाना अंतर्गत सिंह पुर निवासी अंगद गोड पुत्र बेचू गोड ने थाना मेंहनगर पर सूचना दी गयी कि वह अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP 50 CR 0608 (स्प्लेंडर प्लस) से ग्राम आमारी में शादी समारोह में गया था। खाना खाने के दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 148/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। दिनांक 12.05.2026 को प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार मय हमराह निरीक्षक जयप्रकाश यादव, उ0नि0 शिवनारायण मौर्या, रि0का0 अभिषेक सिंह, रि0का0 रवि, रि0का0 संदीप कुशवाहा व चालक का0 अतुल शुक्ला के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. उमेश कुमार पुत्र सतीराम निवासी ग्राम डीगरशन्डी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष एवं 2. अमित कुमार पुत्र लालमनी राम निवासी घिनहापुर नारीडीहा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष को जहानागंज बॉर्डर स्थित मगई नदी पुल रामदासपुर के पास से समय करीब 02:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस संख्या UP 50 CR 0608 बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।



