Azamgarh news :पुलिस ने ई-रिक्शा चोर गिरोह का किया खुलासा, चोरी के दो ई -रिक्शे सहित तीन को किया गिरफ्तार

पुलिस ने ई-रिक्शा चोर गिरोह का किया खुलासा, चोरी के दो ई -रिक्शे सहित तीन को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
सिधारी थाना अंतर्गत ग्राम मनिकाडीह निवासी विजय यादव पुत्र स्व0 रामभवन यादव तथा वादिनी शकुन्तला विश्वकर्मा पत्नी अशोक निवासी ब्लाक नं0 31 काशीराम आवास जाफरपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा ई-रिक्शा चोरी होने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
विवेचना एवं सुरागरसी के क्रम में थाना सिधारी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त 1. प्रेम कुमार पुत्र देवी प्रसाद निवासी बिहारी पुरवा थाना सुजौली जनपद बहराईच, 2. अरमान उर्फ मुअल पुत्र रहमान निवासी काशीराम आवास जाफरपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ तथा 3. मनीष सेठ पुत्र विनोद सेठ निवासी काशीराम आवास जाफरपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 02 अदद ई-रिक्शा बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे लोग मिलकर ई-रिक्शा चोरी करने का कार्य करते हैं। अभियुक्तों द्वारा दिनांक 10.05.2026 को मनिकाडीह तथा दिनांक 11.05.2026 को काशीराम आवास क्षेत्र से ई-रिक्शा चोरी करना स्वीकार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button