Azamgarh news :महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013″ के अन्तर्गत कार्यालयों में गठित आंतरिक परिवाद समिति के अध्यक्ष/समस्त सदस्य के प्रशिक्षण हेतु 01 दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन
महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम-2013" के अन्तर्गत कार्यालयों में गठित आंतरिक परिवाद समिति के अध्यक्ष/समस्त सदस्य के प्रशिक्षण हेतु 01 दिवसीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
निदेशालय, महिला कल्याण, उ०प्र० लखनऊ के द्वारा निर्गत दिशा-निर्देश के अनुपालन में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम-2013″ के अन्तर्गत जनपद स्तर पर गठित स्थानीय परिवाद समिति एवं जनपद अन्तर्गत समस्त कार्यालयों में गठित आंतरिक परिवाद समिति के अध्यक्ष/समस्त सदस्य के प्रशिक्षण हेतु 01 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उक्त आयोजन ‘एसोसिएशन फॉर एडवोकेसी एण्ड लीगल इनिशिएटिज्ज ट्रस्ट, आजमगढ़ नामक संस्था एवं कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, आजमगढ़ के समन्वय से किया गया है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, आजमगढ़ के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, अन्य कर्मचारीगण के साथ-साथ विभिन्न कार्यालयों में गठित “आंतरिक परिवाद समिति के अध्यक्ष / सदस्यगण उपस्थित रहें।



