Azamgarh news :जिलाधिकारी ने अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में गोवध मामले में पकड़े गये वाहनों को न छोड़ने का दिया निर्देश 

जिलाधिकारी ने अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में गोवध मामले में पकड़े गये वाहनों को न छोड़ने का दिया निर्देश 

धर्म परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा, कानून व शांति व्यवस्था, भू माफिया आदि आयामों पर करें कठोर कार्यवाही- जिलाधिकारी

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद में लंबित अभियोजन प्रकरणों, गंभीर अपराधों से संबंधित मामलों तथा न्यायालयों में विचाराधीन वादों के प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। गोवध मामले में पकड़े गये वाहनों को न छोड़ने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में पिछले माह गंभीर अपराधों में कितने को बरी किया गया, कितने में अपील किया गया आदि की सूची प्रस्तुत करने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। धारावार समीक्षा मे धर्म परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा, कानून व शांति व्यवस्था, भू माफिया आदि आयामों पर कठोर कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त शासकीय अधिवक्ताओं व अभियोजन संवर्ग के अधिकारियों को जघन्य अपराध के अलावा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, आवश्यक वस्तु अधिनियम, गोवध अधिनियम आदि संबंधी वादों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करते हुए सजा दिलाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होने मा0 न्यायालयों में प्रचलित वादों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक अपराधियों को सजा दिलाये जाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने जेडी अभियोजन को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी प्रकरणों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए तथा अपराधियों के विरुद्ध समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई की जाए। उन्होंने विशेष रूप से महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, मादक पदार्थों से संबंधित प्रकरणों एवं अन्य गंभीर मामलों में त्वरित निस्तारण हेतु समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि कार्याें को पूरी ईमानदारी से करें एवं न्यायालय में अधिक से अधिक अपील दाखिल करने की कार्यवाही करें।

बैठक में लंबित मामलों के कारणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक अभिलेख समय से न्यायालय में प्रस्तुत करने तथा गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियोजन कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही विभिन्न मामलों में दोषसिद्धि दर बढ़ाने हेतु आवश्यक रणनीति पर भी चर्चा की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, जेडी अभियोजन, अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सुशील कुमार मिश्रा, जिला शासकीय अधिवक्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button