Azamgarh news:रजिस्ट्रीशुदा जमीन पर कब्जे का आरोप, तहसील दिवस में डॉक्टर नाहिद तबस्सुम ने लगाई न्याय की गुहार

Azamgarh News: Allegations of Encroachment on Registered Land; Dr. Nahid Tabassum Appeals for Justice at Tehsil Diwas

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

Azamgarh news:डीआईजी सुनील कुमार सिंह एवं एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

निजामाबाद आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फरिहां स्थित नायरा पेट्रोल पंप के बगल में स्थित एक भूमि को लेकर विवाद गहरा गया है। सुराई गांव निवासी डॉक्टर नाहिद तबस्सुम पत्नी इमरान अहमद ने शनिवार को निजामाबाद तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी रजिस्ट्रीशुदा जमीन पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है तथा लगातार धमकी दी जा रही है।

डॉक्टर नाहिद तबस्सुम ने तहसील प्रशासन को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने जनवरी माह में उक्त भूमि अमीना पुत्री स्वर्गीय रिजवान अहमद से विधिवत रजिस्ट्री कराकर खरीदी थी। भूमि का दाखिल-खारिज भी हो चुका है तथा खतौनी में उनका नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने बताया कि जमीन की सुरक्षा के लिए वहां गेट लगाकर ताला भी बंद किया गया था।

 

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, स्विफ्ट डिजायर पार्सल वाहन में घुसी, पांच लोगों की मौत

आरोप है कि जमीन विक्रेता के कुछ पट्टीदारों ने बीते 20 अप्रैल को जबरन ताला तोड़कर जमीन में प्रवेश कर कब्जा कर लिया। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें लगातार मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

डॉक्टर तबस्सुम ने यह भी आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात दर्जनों लोग उक्त जमीन पर जनरेटर लगाकर निर्माण कार्य कराने का प्रयास कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके चलते देर रात तक मौके पर हंगामा होता रहा। स्थानीय लोगों की मौजूदगी के कारण स्थिति और तनावपूर्ण बनी रही।

गुजरात की डायरेक्टर-प्रोड्यूसर चंदा पटेल ने 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा, ‘तेरा मेरा नाता’ का हुआ ग्लोबल प्रीमियर

पीड़िता ने तहसील दिवस में प्रशासन से मांग की है कि उनकी जमीन को भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराया जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button