वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक श्री दिनेश सिंह बने आइडियल पत्रकार संगठन महाराष्ट्र एवं गोवा के प्रदेश प्रभारी
Senior Journalist and Editor Mr. Dinesh Singh Appointed as State In-charge for Maharashtra and Goa of the Ideal Journalists' Organization.
नई दिल्ली:आइडियल पत्रकार संगठन लगातार देशभर में पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा निष्पक्ष पत्रकारिता के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में संगठन के विस्तार एवं सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक श्री दिनेश सिंह, निवासी अंबरनाथ ईस्ट, जिला ठाणे (महाराष्ट्र) को आइडियल पत्रकार संगठन महाराष्ट्र एवं गोवा का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।
यह महत्वपूर्ण नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक श्री राकेश सिंह के दिशा-निर्देश में, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय वर्मा एवं श्री रवि दीक्षित, राष्ट्रीय प्रभारी श्री आफताब आलम, राष्ट्रीय संयोजक श्री लक्ष्मण सूर्यवंशी, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव श्री सूर्यकांत कदम, केंद्रीय संयुक्त सचिव श्रीमती जमुना चव्हाण, राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख श्री आरिफ खान पठान तथा प्रमुख राष्ट्रीय सलाहकार श्री संजय पांडेय से विचार-विमर्श करने के उपरांत की गई।
आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि श्री दिनेश सिंह पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित एवं प्रभावशाली नाम हैं। उन्होंने वर्षों से निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता करते हुए समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पत्रकारों की समस्याओं को लेकर उनकी सक्रियता तथा संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिश्रा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि श्री दिनेश सिंह के नेतृत्व में महाराष्ट्र एवं गोवा प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती प्राप्त होगी। उनके अनुभव एवं कार्यशैली से पत्रकारों के हितों की रक्षा, पत्रकार एकता को मजबूत करने तथा संगठन के विस्तार में ऐतिहासिक कार्य किए जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि आइडियल पत्रकार संगठन सदैव पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए संघर्षरत रहा है तथा श्री दिनेश सिंह जैसे कर्मठ और अनुभवी व्यक्तित्व के जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा।
यह नियुक्ति पूर्णतः अवैतनिक है तथा तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
आइडियल पत्रकार संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री दिनेश सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
अजय कुमार मिश्रा
राष्ट्रीय अध्यक्ष
आइडियल पत्रकार संगठन
कार्य क्षेत्र – संपूर्ण भारत



