वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक श्री राम प्रकाश तिवारी बने आइडियल पत्रकार संगठन महाराष्ट्र के प्रदेश प्रवक्ता

Senior Journalist and Editor Mr. Ram Prakash Tiwari Appointed as State Spokesperson for the Ideal Journalists' Organization, Maharashtra.

आइडियल पत्रकार संगठन द्वारा महाराष्ट्र प्रदेश इकाई को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से संगठन का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक श्री राम प्रकाश तिवारी, निवासी घाटकोपर वेस्ट, मुंबई को आइडियल पत्रकार संगठन महाराष्ट्र का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

 

यह नियुक्ति संगठन के महाराष्ट्र एवं गोवा प्रभारी श्री दिनेश सिंह की संस्तुति पर तथा राष्ट्रीय संरक्षक श्री राकेश सिंह, राष्ट्रीय प्रभारी श्री आफताब आलम, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय वर्मा एवं श्री रवि दीक्षित, राष्ट्रीय संयोजक श्री लक्ष्मण सूर्यवंशी, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव श्री सूर्यकांत कदम, केंद्रीय संयुक्त सचिव श्रीमती जमुना चव्हाण तथा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नितिन शिंदे से विचार-विमर्श करने के उपरांत की गई।

 

आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि श्री राम प्रकाश तिवारी एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं, जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी मेहनत, ईमानदारी और बेबाक लेखनी से विशेष पहचान बनाई है। पत्रकारों की आवाज को मजबूती से उठाने तथा समाज के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने में उनकी भूमिका सदैव सराहनीय रही है।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि श्री तिवारी के संगठन में शामिल होने से महाराष्ट्र प्रदेश में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को पूर्ण विश्वास है कि श्री राम प्रकाश तिवारी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे और पत्रकारों को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

उन्होंने आगे कहा कि आइडियल पत्रकार संगठन देशभर के पत्रकारों की समस्याओं के समाधान एवं पत्रकार हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और श्री तिवारी जैसे अनुभवी पत्रकारों के नेतृत्व से संगठन की कार्यशैली और अधिक प्रभावशाली बनेगी।

 

यह नियुक्ति पूर्णतः अवैतनिक है तथा तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

 

आइडियल पत्रकार संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री राम प्रकाश तिवारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

अजय कुमार मिश्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष

आइडियल पत्रकार संगठन

कार्य क्षेत्र-संपूर्ण भारत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button