Azamgarh news:भीरा में शंकराचार्य की संकल्प यात्रा का भव्य स्वागत, गौरक्षा की दिलाई शपथ
Azamgarh News: Grand Welcome for Shankaracharya's 'Sankalp Yatra' in Bhira; Oath Administered for Cow Protection

ठेकमा, आजमगढ़।गौ माता, मां गंगा और सनातन धर्म की रक्षा हेतु जनजागरण के उद्देश्य से निकली जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की संकल्प यात्रा का रविवार को भीरा बाजार चौक पर भव्य स्वागत किया गया।
भाजपा के जिलामंत्री ने घोसीक्षेत्र में हो रहे धर्मांतरण को लेकर डीएम को दिया पत्र
यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संत, धर्म प्रेमी और स्थानीय लोग शामिल हुए। भीरा चौक पर लोगों ने शंकराचार्य पर पुष्प वर्षा कर माला पहनाई और आशीर्वाद लिया। इस दौरान “गौमाता की जय”, “हर हर महादेव” और “सनातन धर्म अमर रहे” के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
अपने संबोधन में जगद्गुरु ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति की पहचान है और मां गंगा हमारी आस्था का आधार हैं। उन्होंने लोगों से गौ सेवा, गंगा स्वच्छता और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। Azamgarh News: जहां कानून की कलम मजबूत हुई, वहां इंसाफ की आवाज और बुलंद हो गई”
शंकराचार्य ने कहा कि “गो हत्यारे हमारे दुश्मन हैं” और उपस्थित जनसमूह को गौरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने विनोद कुमार यादव को माला पहनाकर अपना प्रतिनिधि घोषित किया। साथ ही अपील की कि “ऐसे लोगों को वोट मत दीजिए जो बूचड़खानों से चंदा लेते हैं।”
Azamgarh news:अज्ञात वाहन की टक्कर से दो विद्युत पोल टूटे 8 घंटे विद्युत आपूर्ति रही बाधित
इस मौके पर लालगंज सपा विधायक बेचई सरोज ने स्वागत कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में भोलेनाथ अग्रहरी, सोनू राय, शेखर सरोज, सुरेश पासी, रविकांत सरोज, सुनील यादव, शौर्य जायसवाल, महेश, अमरनाथ सरोज, डॉ. कमालुद्दीन, डॉ. बच्चा सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, अनिल सरोज सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Azamgarh news:दीदारगंज में शंकराचार्य की संकल्प यात्रा का भब्य स्वागत
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद रहे। स्थानीय लोगों ने यात्रा के दौरान धर्म रक्षा और भारतीय संस्कृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।



