Azamgarh News: सीएचसी देवगांव पर आशा व आशा संगिनी का प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने व लंबित भुगतान को लेकर सौंपा ज्ञापन*

*सीएचसी देवगांव पर आशा व आशा संगिनी का प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने व लंबित भुगतान को लेकर सौंपा ज्ञापन*
लालगंज आजमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवगांव पर सोमवार को आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ती ने मानदेय बढ़ाने तथा लंबित भुगतान जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा।
आशा बहु कल्याण समिति की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि 1 अप्रैल 2026 से प्रस्तावित बढ़े हुए ब्लॉक मानदेय का आदेश अब तक लागू नहीं किया गया है। आशा और आशा संगिनी ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं, लेकिन कई महीनों से उनका मानदेय जारी नहीं किया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कार्यकर्तीयो ने आरोप लगाया कि 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाओं में लगाए जाने के बावजूद कैशलेस और नियमित भुगतान व्यवस्था लागू नहीं की गई है। प्रदर्शन के दौरान सरकार से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की गई।
आशा बहु कल्याण समिति ने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा कार्य बहिष्कार भी किया जा सकता है। ज्ञापन मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों को भी भेजा गया है।इस अवसर पर गीता मौर्या,मंजू देवी
शीला गौड़,नीलम रंगभरी,जगमनी यादव,रेखा गौतम रेखा देवी,संदीप यादव प्रियंका सिंह, निशावती आशा देवी, दुर्गा देवी,संगीता यादव बेबी सरोजनी,शीला सिंह शांति देवी,पुष्पा देवी अर्चना देवी,राधिका तिवारी मौजूद रही ।



