Azamgarh News: विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर मंडलीय चिकित्सालय में चला व्यापक स्क्रीनिंग अभियान*

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय

*विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर मंडलीय चिकित्सालय में चला व्यापक स्क्रीनिंग अभियान*

मरीजों का स्वयं बीपी मापकर डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहन लाल ने दिया जागरूकता का संदेश*

आजमगढ़ 18 मई 2026

Azamgarh News: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को आजमगढ़ में क्रिटिकल टीम प्रभारियों का पुनः प्रशिक्षण

आज विश्व स्वास्थ्य संगठन के आह्वान पर मनाए जा रहे विश्व उच्च रक्तचाप दिवस-2026 के अंतर्गत मंडलीय जिला चिकित्सालय में व्यापक जनजागरूकता एवं स्क्रीनिंग अभियान आयोजित किया गया। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य आमजन को उच्च रक्तचाप के प्रति जागरूक करना, समय रहते जांच कराने हेतु प्रेरित करना तथा आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना रहा।

अभियान के दौरान उस समय उपस्थित मरीजों एवं जनसामान्य में विशेष उत्सुकता और जागरूकता का माहौल देखने को मिला, जब एनसीडी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहन लाल स्वयं मरीजों का ब्लड प्रेशर परीक्षण करने लगे। उन्होंने जांच के उपरांत आवश्यकतानुसार मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराईं तथा जीवनशैली, खानपान और नियमित जांच संबंधी महत्वपूर्ण चिकित्सीय परामर्श भी दिया।

Azamgarh News: विशेष लोक अदालत का आयोजन मा0 सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 तथा 23 अगस्त को आयोजित*

स्क्रीनिंग गतिविधियों में मंडलीय चिकित्सालय में तैनात डॉ. नवनीत गुप्ता ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं स्टाफ नर्स पुरुष एवं महिला वर्ग से क्रमशः पवन कुमार सिंह और नीतू राय ने निरंतर सहयोग करते हुए मरीजों की जांच, पंजीकरण एवं परामर्श व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.आर. वर्मा ने बताया कि शासन एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देशानुसार 17 मई से 16 जून तक विश्व हाईपरटेंशन माह के रूप में जन-जागरूकता एवं स्क्रीनिंग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस अवधि में जनपद के सभी सरकारी चिकित्सालयों, स्वास्थ्य इकाइयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित रूप से जनजागरूकता कार्यक्रम एवं ब्लड प्रेशर स्क्रीनिंग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम —

“Controlling Hypertension Together: Check your blood pressure regularly, defeat the silent killer”

Azamgarh News: चाकू से जानलेवा हमला करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद*

रखी गई है।

सीएमओ ने कहा कि उच्च रक्तचाप एक “साइलेंट किलर” है, जो बिना किसी स्पष्ट लक्षण के गंभीर हृदय, मस्तिष्क एवं गुर्दा संबंधी बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच करानी चाहिए तथा संतुलित जीवनशैली अपनानी चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि अभियान के अंतर्गत सरकारी स्वास्थ्य इकाइयों, कार्यस्थलों, बस एवं रेलवे स्टेशनों, शहरी मलिन बस्तियों, ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों सहित विभिन्न स्थानों पर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता का लाभ पहुंचाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button