गुजरात के कई जिलों में आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का हुआ विस्तार
प्रदेश अध्यक्ष सहित कई जिलों के जिला अध्यक्ष किए गए मनोनीत

आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन जो भारत के समस्त पत्रकारों के हित एवं उनके मान सम्मान के लिए कार्य करती है, लगभग 14 प्रदेशों में इसकी इकाई कार्य कर रही है। इसी के तहत गुजरात प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष सहित कई जिलों के जिला अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राजेश संतोष पाटिल की नियुक्ति की गई है। साथ ही गांधीनगर के जिला अध्यक्ष सोमनाथ पाटिल को बनाया गया है। गोपाल भाई मगन भाई सावलिया को सूरत जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथी जितेंद्र गोहिल को जो गांधीनगर समाचार के प्रमुख लेखक हैं उन्हें जिला उपाध्यक्ष गांधीनगर की जिम्मेदारी सौंप गई है। केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन एवं प्रदेश प्रवक्ता महाराष्ट्र बालासाहेब पाटिल के नेतृत्व में इन प्रमुख पत्रकार साथियों ने आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की पूर्ण सदस्यता ग्रहण की है। सभी पत्रकार साथियों ने गुजरात में आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन को यथाशीघ्र हर जिले में पहुंचने का आश्वासन भी दिया है। इसी बीच जलगांव महाराष्ट्र में जिला इकाई जलगांव का पूर्ण कार्यकारिणी का गठन प्रदेश प्रवक्ता महाराष्ट्र बालासाहेब पाटिल की अध्यक्षता में कर लिया गया है। जिलाध्यक्ष जलगांव के पद पर निलेश भाउसार, जिला संपर्क प्रमुख सुरेश पाटिल, जिला सचिव प्रकाश रविंद्र देवरे, तालुका अध्यक्ष पाचोरा दिगंबर बडगूजर, तालुका अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पाचोरा पुष्पा विलास पाटील को बनाया गया है। सभी सदस्यों तथा पदाधिकारीयों ने आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि हम संगठन को मजबूत बनाने हेतु तन मन धन से सहयोग करेंगे तथा पत्रकारों की गरिमा एवं मर्यादा बनाए रखेंगे। केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को हार्दिक बधाई दी है तथा संगठन को विस्तार करने तथा उसके मजबूत करने के क्रम में प्रदेश प्रवक्ता महाराष्ट्र बालासाहेब पाटिल की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बालासाहेब पाटिल द्वारा संगठन को मजबूत बनाने हेतु जो कार्य किया जा रहा है इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।



