बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह ने किया जनसंपर्क विभाग के आधिकारिक WhatsApp चैनल का शुभारंभ ✔️

🔔 अब जिले की हर महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी सीधे मोबाइल

बुरहानपुर से रूपेश वर्मा कि खास रिपोर्ट

✅ जिलेवासियों को शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय जानकारी त्वरित मिले, इस उद्देश्य से गुरूवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने जनसंपर्क विभाग बुरहानपुर के आधिकारिक WhatsApp चैनल “Jansampark Burhanpur” का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों एवं जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में चैनल से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण एवं प्रमाणिक जानकारियां सीधे नागरिकों के मोबाइल तक पहुंच सकेंगी, जिससे आमजन को समय पर सही जानकारी प्राप्त होगी। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि चैनल की विशेषता यह है कि यहां केवल आधिकारिक एवं प्रमाणिक जानकारी साझा की जाएगी, जिससे नागरिक फेक न्यूज एवं भ्रामक खबरों से सुरक्षित रह सकेंगे।

✅ जनसंपर्क विभाग मध्यप्रदेश द्वारा तैयार कराया गया है व्हाट्सऐप चैनल

जनसंपर्क विभाग मध्यप्रदेश द्वारा प्रत्येक जिले का आधिकारिक #WhatsAppChannel तैयार कराया गया है, ताकि सरकारी योजनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों एवं जनहितकारी सूचनाओं का त्वरित प्रसार किया जा सके। इस चैनल के माध्यम से जिले की प्रमुख प्रशासनिक गतिविधियां, शासकीय आदेश, जनहितकारी योजनाएं, भर्ती संबंधी सूचनाएं, अभियान, उपलब्धियां एवं अन्य महत्वपूर्ण अपडेट सीधे आमजनों तक पहुंचाएं जाएंगे।

✅ एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ व्हाट्सऐप चैनल पर मिलेंगी महत्वपूर्ण जानकारियां

उल्लेखनीय है कि #जनसंपर्क विभाग मध्यप्रदेश पहले से ही एक्स, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आमजन तक शासन की योजनाओं, उपलब्धियों एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं का प्रसार कर रहा है। अब WhatsApp चैनल के माध्यम से यह जानकारी और अधिक तेज एवं प्रभावी तरीके से नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button