आजमगढ़ से लखनऊ हाईवे अंबेडकर नगर की ओर आज सुबह से रूट डायवर्जन 23 तारीख तक इन वाहनों पर रोक

आजमगढ़:यूपी पुलिस में रामलला प्राण प्रतिष्ठा सफलता पूर्वक संपन्न करने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। जनवरी तक अयोध्या की तरफ जाने वाली बड़ी वाहनों को अंबेडकर नगर रोक दिया जाएगा।ट्रफिक एडवाइजरी यातायात पुलिस आजमगढ़ दिनांक 22.01.2024 को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में प्रस्तावित श्री राम की मूर्ति स्थापना (प्राण प्रतिष्ठा) तथा मंदिर कार्यक्रम की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 13.01.2024 की रात्रि से जनपद अम्बेडकरनगर की ओर जाने वाले बड़े वाहनों तथा दिनांक 20.01.2024 से समस्त प्रकार के वाहनों का जनपद अम्बेडकर नगर में प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा ।1.जनपद आजमगढ़ से लखनऊ जाने वाले वाहन थाना कन्धरापुर अन्तर्गत सेहदा अण्डर पास से पूर्वाचंल एक्स प्रेस-वे होते हुए अपने गन्तव्य को प्रस्थान करेंगे ।2. जनपद आजमगढ़ से लखनऊ जाने वाले वाहन जो पूर्वाचंल एक्स प्रेस-वे से नही जाना चाहते है वह थाना रानी सराय होते हुए ठेकमा, बदरह व जनपद जौनपुर- सुल्तानपुर होते हुए अपने गन्तब्य की ओर प्रस्थान करेगें ।3. जनपद आजमगढ़ से गोंडा- बस्ती जाने वाले वाहन थाना जीयनपुर ,दोहरीघाट, बड़हलगंज होते हुए अपने गन्तब्य को जायेगे ।यह रुट डायवर्जन दिनांक 13.01.2024 रात्रि से दिनांक 23.01.2024 रात्रि तक रहेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button