Azamgarh news :पोखरे में मछली व CCTV कैमरा तोड़ने से रोकने पर जानलेवा हमला करने वाले 10 अभियुक्त गिरफ्तार
पोखरे में मछली व CCTV कैमरा तोड़ने से रोकने पर जानलेवा हमला करने वाले 10 अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
बरदह थाना अंतर्गत सराय मोहन निवासी उमेश सरोज पुत्र स्व0 फिरतू सरोज द्वारा तहरीर दी गई कि ग्राम मणिक बरनवाल के पोखरे में डाली गई मछली की सुरक्षा हेतु लगाए गए CCTV कैमरे को दिनांक 19.05.2026 की रात्रि लगभग 08 बजे अभियुक्तगण अरविन्द, रामनरेश, प्रेम, प्रदुम्मन, शनि, रामप्रीत, मेवा, मोहन, अखिलेश, धर्मेन्द्र, दिवाकर, सोनू, मुकेश यादव, भोला, संजू, लाल बहादुर आदि द्वारा एक राय होकर तोड़फोड़ की जा रही थी। विरोध करने पर अभियुक्तगण द्वारा वादी व उसके भाइयों पर रॉड से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया तथा पोखरे में डाली गई मछली, जाल, ट्यूबवेल पाइप एवं अन्य सामग्री को क्षतिग्रस्त/छीनकर लगभग ₹2 लाख का नुकसान किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 174/26 धारा 3(5)/115(2)/352/351(3)/110/324(4) बीएनएस व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)V SC/ST Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 21.05.2026 को उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद पटेल मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना पर ग्राम सरायमोहन क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां अभियुक्तगण द्वारा पुनः एकत्र होकर गंभीर संज्ञेय अपराध कारित करने की योजना बनाई जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा समझाने का प्रयास किया गया किन्तु अभियुक्तगण नहीं माने, जिस पर समय लगभग 14:30 बजे 10 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर माननीय सक्षम न्यायालय के समक्ष चालान किया गया।



