सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने एनएचएआई अधिकारियों के साथ किया मैदानी निरीक्षण

MP Gyaneshwar Patil conducted a field inspection with NHAI officials.

*इंदौर–इच्छापुर हाईवे बनेगा विकास की नई जीवनरेखा कनेक्टिविटी होंगी मजबूत*

बुरहानपुर से रूपेश वर्मा कि खास रिपोर्ट
– किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने इंदौर–इच्छापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के खातला फाटा से शाहपुर तक निर्माणाधीन मार्ग का राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ विस्तृत निरीक्षण किया। करीब 50 किलोमीटर लंबे मार्ग का निरीक्षण लगभग चार घंटे तक चला, जिसमें सड़क निर्माण की गुणवत्ता, पुल निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था एवं जनसुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।

कान्स 2026 में छाईं सेज़ल शर्मा, रेड कार्पेट से भारत पवेलियन तक बिखेरा जलवा

*प्रगति की समीक्षा की*
निरीक्षण के दौरान सांसद ने खातला फाटा, असीरगढ़, झीरी, निम्बोला रेलवे ओवर ब्रिज, ताप्ती एवं मोहना नदी पर बन रहे पुलों सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
*किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं पर मौके पर लिए निर्णय*
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। किसानों ने खातला फाटा, निम्बोला रेलवे ओवर ब्रिज के पास, सुखपुरी एवं उमरदा क्षेत्र में सर्विस रोड निर्माण तथा शाहपुर फाटे पर संपर्क मार्ग बनाए जाने की मांग की। वहीं दापोरा क्षेत्र में खेतों में पानी निकासी की समस्या को लेकर भी ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की। सांसद ने अधिकारियों को इन समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण के साथ-साथ किसानों और ग्रामीणों की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाए।
*बोलती पहाड़ी फ्लाईओवर का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश*

 

 

प्रतिभा की कमी नहीं, इस राज्य के बच्चे एवं युवा हमें कर रहे गौरवान्वित: हेमन्त सोरेन
निरीक्षण के दौरान सांसद ने असीरगढ़ क्षेत्र में कटी घाटी में बाहर निकले पहाड़ी हिस्से को कम करने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में दुर्घटना की आशंका न रहे। साथ ही असीरगढ़ की बोलती पहाड़ी क्षेत्र में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के एक हिस्से को यातायात हेतु शीघ्र प्रारंभ करने को कहा।
*हाईवे बनने से जिले को मिलेंगे बड़े लाभ*
सांसद ने कहा कि इंदौर–इच्छापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पूर्ण होने से बुरहानपुर जिले को विकास की नई गति मिलेगी। इस मार्ग से इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर और महाराष्ट्र के बीच आवागमन अधिक सुगम और तेज होगा। उन्होंने कहा कि हाईवे बनने से
– व्यापार एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा
– किसानों को कृषि उपज परिवहन में सुविधा मिलेगी
– पर्यटन स्थलों पर आवागमन बढ़ेगा
– जिले में निवेश एवं रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे
– सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी
– पेट्रोल एवं समय की बचत होगी
– क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होने से आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी
निरीक्षण के दौरान एनएचएआई परियोजना संचालक आशुतोष सोनी, अमित गुप्ता, जनप्रतिनिधिगण, व क्षेत्रवासी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button