Azamgarh news:हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास
Azamgarh news: Life imprisonment for three accused in murder case
आजमगढ़:जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल एवं अभियोजन की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप हत्या के एक मामले में अदालत ने तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक अभियुक्त पर 38-38 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
Mau news:घोसी रेलवेस्टेशन के पास मजदूरयुवक की लाश मिलने से सनसनी।
मामला क्षेत्र के कुकड़ीपुर गांव से जुड़ा है। अभियोजन के अनुसार, 11 जून 2020 को वादी मोहम्मद जीशान पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद हदीस निवासी कुकड़ीपुर ने थाना पवई में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश को लेकर मोहम्मद यहिया पुत्र सुकुरुल्लाह, मोहम्मद पुत्र सुकुरुल्लाह तथा मोहम्मद होजैफा पुत्र मोहम्मद अयूब ने उसके भाई कासिम अहमद पर चापड़, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी।
जौनपुर में दुल्हा हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, थानाध्यक्ष केके सिंह घायल
इस मामले में थाना पवई पर मु0अ0सं0-80/2020 के तहत धारा 302, 34, 308, 323, 504, 506 भादवि एवं 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। मुकदमे के दौरान कुल 13 गवाहों के बयान दर्ज किए गए।
मामले की सुनवाई में हुई। न्यायालय ने 25 मई 2026 को तीनों अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए प्रत्येक को आजीवन कारावास तथा 38-38 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Azamgarh accident:तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से नगर पंचायत कर्मी की मौत



